Follow Us:

सुंदरनगर: चंडीगढ़- मनाली हाइवे पर दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत-4 घायल

सचिन शर्मा |

हादसों का हाइवे के नाम से मशहूर चंडीगढ़- मनाली हाइवे पर हादसों का दौर जारी है। सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत एनएच – 21 पर स्थित कांगू में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम उपमंडल की ग्राम पंचायत कांगू में 2 गाड़ियों में आमने- सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक गाड़ी मंडी की ओर और दूसरी बिलासपुर जा रही थी। वहीं हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया है। जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि हादसे में 4 लोग घायल और 49 साल के विनोद शर्मा की मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरबचन सिंह ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कल करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।