Follow Us:

ऊना: बागडू में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ- मौत

रविंद्र |

जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत बागडू गांव की महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान किरण पत्नी चमन लाल निवासी बागडू के रूप में हुई है। अंब पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। महिला की तबियत बिगड़ते देख परिजनों ने इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर महिला की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है।