Follow Us:

नालागढ़ में कांग्रेस की रैली आज, धनीराम शांडिल के लिए किया जाएगा चुनाव प्रचार

नवनीत बत्ता |

लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी कैंपेनिंग में तेजी ला दी है। देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता तूफानी दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस नालागढ़ की अनाज मंडी में आज एक रैली करेगी। इसके बाद करीब 12 बजे एक विशाल जनसभा की जाएगी।

जनसभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश, अग्निहोत्री प्रभारी रजनी पाटिल, शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी कैप्टन धनीराम शांडिल होंगे शामिल होगें। जहां कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल के लिए चुनाव प्रचार किया जाएगा।