Follow Us:

अनुराग ठाकुर ने नामांकन के दौरान दिया हलफनामा, EC को बताई अपनी संपत्ती

नवनीत बत्ता |

बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान अपनी संपत्ती का हलफनामा भी दाखिल किया। अगर इस हलफनामे की तुलना पिछले चुनाव से करें तो उनकी संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है। अनुराग के पास 2014 में कुल चल और अचल संपत्ति 5 करोड़ 70 लाख थी। अब 2019 में यह लगभग साढ़े आठ करोड़ के करीब हो गई है।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि उनका विभिन्न बैंकों में 39 लाख जबकि पत्नी का 16 लाख रुपये के करीब जमा है। अनुराग ठाकुर के पास 3 लाख 20 हजार के आभूषण के अलावा 3 लाख 25 हजार की पिस्टल भी हैं। पत्नी के पास 22 लाख 8 हजार के आभूषण और 28 लाख की पिस्टल है। दोनों पिस्टल विदेशी हैं। अनुराग के पास जर्मन कंपनी वॉल्दर (Walther) की पिस्टल है जबकि उनकी पत्नी के पास बेल्जियन कंपनी एफ़.एन. ब्राउनिंग की पिस्टल है। अनुराग ठाकुर पर 10 लाख 85 हजार रुपये का कर्ज भी है।

अपने शपथ पत्र में अनुराग ने बताया है कि उनकी कुल अचल संपत्ति 4 करोड़ 96 लाख 70 हजार रुपये है। पत्नी शेफाली की अचल संपति 45 लाख 34 हजार 430 रूपये है।

अनुराग ठाकुर की चल संपति 2 करोड़ 36 लाख 25 हजार 328 रूपये और पत्नी के नाम चल संपति 45 लाख 34 हजार 430 रुपये है।