Follow Us:

अस्ताना: चीनी राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, भारत बना SCO का सदस्य

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग सम्मेलन (SCO) सम्मेलन अस्ताना में संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिल थे। वहीं, भारत और पाकिस्तान के इस समूह में शामिल होने के बाद SCO का विस्तार सेंट्रल एशिया से बढ़कर दक्षिण एशिया तक हो जाएगा।

इस शिखर सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान को SCO की पूर्णकालिक सदस्यता दी गई है। साल 2001 के बाद पहली बार चीन के प्रभुत्व वाले SCO का विस्तार हुआ है। भारत और पाक की सदस्यता से इसके सदस्यों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है। दोनों के बीच हुई वार्ता में पीएम मोदी ने चीन का शुक्रिया अदा किया है।

वहीं, भारत और पाकिस्तान के इस समूह में शामिल होने के बाद SCO का विस्तार सेंट्रल एशिया से बढ़कर दक्षिण एशिया तक हो जाएगा। मोदी ने जिनपिंग से कहा कि शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान आपसे मिलने का एक और अवसर मिला।

वहीं, पीएम ने SCO मेंबरशीप के लिए चीन की ओर से भारत के समर्थन पर भी उनकी सराहना की। दोनों नेताओं ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) में भारत की सदस्यता के मुद्दे पर बढ़ते मतभेदों के बीच दोनों देशों के संबंधों को सुधारने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं, भारत और पाकिस्तान के इस समूह में शामिल होने के बाद SCO का विस्तार सेंट्रल एशिया से बढ़कर दक्षिण एशिया तक हो जाएगा।