Follow Us:

भोरंज: महिला ने अकेले मार गिराया 10 फीट का सांप

कमल |

हमीरपुर के भोरंज में एक महिला की बहादुरी की दात देनी बनती है…जो उसने बिना डरे एक 10 फीट लंबे सांप को अकेले मार गिराया। जी हां, नगरोटा गाजियां के बिण्डला गांव की गीता देवी के घर के आंगन में रविवार शाम को 10 फुट लंबा सांप आ पहुंचा। जिसे देख कर सभी घबरा गए किसी में इस सांप को मारने की हिम्मत नहीं हुई।

जब गीता देवी ने फनियर को देखा और उसको मारने लगी तो फनियर वहां से भागा, लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद गीता ने सांप का पीछा किया और लाठी से वार किया जिसके बाद वे मर गया। इतने बड़े सांप को देखकर भी लोग भयभीत हो रहे थे। जब तक अन्य ग्रामीण पहुंचे तब तक महिला ने इस सांप को मार गिराया था। हर कोई महिला की इस बहादुरी की तारीफ कर रहा है।