Follow Us:

चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों के लिए मतदान संपन्न

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। चौथे चरण के लिए बिहार की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की13, पश्चिम बंगाल की 8 और राजस्थान की 13 सीटों के लिए मतदान हुआ।

मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ हो गया था। हालांकि कई जगहों पर कुछ छोटी मोटी घटनाएं भी सामने आई हैं। चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों के लिए शाम 6 बजे तक लगभग 60.28 फीसदी मदतान हुआ। 72 सीटों के लिए कुल 943 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। आज के चुनाव में फिल्म जगत से लेकर क्रिकेट तक की कई बड़ी हस्तियों ने अपने मत का प्रयोग किया।