Follow Us:

मंडी में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 4.2

पी. चंद |

शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गये  हैं। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 आंकी गई है। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप आज सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर आया है। भूंकप के झटके हिमाचल के मंडी और आसपास के इलाकों में महसूस किये गये हैं।भूकंप का जोरदार झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए।

जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र मंडी के पास ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इसके झटके बिलासपुर, सोलन,  रूपानगर और चंडीगढ़ तक महसूस किए गये हैं। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।