Follow Us:

कांगड़ा: अफ़ीम की ख़ेती करने के आरोप में युवक धरा

डेस्क |

कांगड़ा के कच्छयारी गांव में पुलिस ने दिन दिहाड़े अफ़ीम की खे़ती कर रहे व्यक्ति को ग़िरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है। पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई है।

पुलिस की छापेमारी पर आरोपी युवक ने ये दलील दी के उसने ये पोधे फूल समझकर लगाए थे। लेकिन पुलिस का कहना है कि पौधे की पूरी तरह केयर की गई है और उसे बराबर मात्रा में हर चीज मिली है जिसके चलते पौधे बड़े हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने अफ़ीम के 186 पौधे नष्ट कर दिए हैं और जांच की जा रही है।