Follow Us:

हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश में 10 और 11 मई को मौसम फिर से करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि इस दौरान राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में गर्जना और बारिश होगी। ऊंचाई वाले हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

उधर, रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों में तापमान भी अधिक रहेगा।

लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। प्रदेश के विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 14.3, सुंदरनगर 13.2, भूंतर 10.0, कल्पा 3.0, धर्मशाला 15.6, ऊना 14.4, नाहन 17.9, केलांग 1.2, पालमपुर 14.5, सोलन 13.4, मनाली 6.2, कांगड़ा 15.3, मंडी 16.5, बिलासपुर 14.2, हमीरपुर 14.0, चंबा 13.8, डलहौजी 11.0 और कुफरी 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 23.6, सुंदरनगर 34.1, भुंतर 32.0, कल्पा 18.0, धर्मशाला 28.4, ऊना 38.8, नाहन  34.6, केलांग 11.8, सोलन 29.5, कांगड़ा 34.0, बिलासपुर 37.3, हमीरपुर 35.5, चंबा 31.2 और डलहौजी 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।