Follow Us:

सोलन में चौथी मंजिल से गिरकर डॉक्टर की मौत, मामला दर्ज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सोलन जिले में देऊघाट में एक इंग्लैंड के डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान डॉ. हरदेव के रूप में हुई है और वह इंगलैंड में जाने माने डॉक्टर थे। बताया जा रहा है कि वह सोलन में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे।

घटना के दौरान डॉक्टर सुबह-सुबह टहलने के लिए फ़्लैट की छत पर गए हुए थे। जब काफी देर तक नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। इस दौरान उन्हें पार्किंग में गिरा पाया गया। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वह सुबह की सैर पर छत पर गए थे। काफी समय तक नीचे नहीं आए तो उनकी तलाश की गई और वह पार्किंग में मृत हालत में मिले।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की उनकी आयु करीबन 85 वर्ष है और वह इंग्लैंड में जाने मानें डाक्टर थे।