Follow Us:

सचाणी में सेब के बगीचे के साथ एक मकान भी चढ़ा आग की भेंट

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू के सचाणी गांव में एक सेब के बगीचे में आग लग गई। यह बगीचा उक्त गांव की निवासी सरस्वती शर्मा का है। बताया जा रहा है कि सेब के बगीचे में आग लगने से करीब 25 सेब के पौधे आग से झुलस गए हैं जिससे सेब की फसल को बहुत नुक्सान हुआ है। इस घटना ये बहुत निराश हो गई हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि इस बगीचे के साथ में बना एक मकान भी आग की भेंट चढ़ गया है।  इसकी सूचना जब राजस्व विभाग को मिली तो उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायज़ा लिया है। अभी तक आग लगने की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।