Follow Us:

कुल्लू: गुलाबा के पास भूस्खलन होने से यातायात अवरुद्ध, सैकड़ों वाहन फंसे

गौरव, कुल्लू |

पर्यटन नगरी मनाली के गुलाबा के पास भूस्खलन होने के कारण मनाली-मढ़ी मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। जिस कारण पर्यटकों के वाहन फंस गए हैं और  पर्यटक वाहनों में फंसे हुए हैं। पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मार्ग बहाली के लिए मशीनरियां मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह शुक्रवार को भी मनाली से मढ़ी के लिए सैंकड़ों वाहन पर्यटकों को लेकर निकले थे। जब पर्यटक वाहन शाम के समय मढ़ी से लौटने शुरू हुए तो गुलाबा बैरियर के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। जिस कारण वाहन दूसरी तरफ ही फंस गए और मार्ग यहां से यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है।

वहीं, इस बारे में एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार का कहना है कि गुलाबा के पास भूस्खलन होने के कारण मार्ग बंद हो गया है जिसके चलते पर्यटक फंसे हुए हैं जिन्हें मार्ग बहाल कर मनाली की तरफ निकालने का प्रयास किया जा रहा है।