Follow Us:

रेड कारपेट पर प्रियंका ने बिखेरे जलवे, बाद में पति संग ‘प्ले टाइम’

|

ग्लोबल आईकन प्रियंका चोपड़ा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में डेब्यू किया। उनका डेब्यू बेहद शानदार रहा। सोशल मीडिया पर उनके लुक को खूब पसंद किया गया। यहां उनके पति निक जोनस ने भी उन्हें ज्वॉइन किया। रेड कारपेट पर चलने के बाद प्रियंका हसबैंड निक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नज़र आईं।

यह दोनों फ्रेंच रिवेरा की गलियों में घूमते दिखे। प्रियंका ने निक के साथ कई फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- Day time।। play time। #Cannes2019।

आइस ब्लू आउटफिट में प्रियंका काफी ग्लमैरस लगीं। वहीं निक जोनस भी क्लासिक व्हाइट सूट में बेहद हैंडसम लगे।

बता दें कि कपल पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैसेल में हुई थी। कपल की ग्रैंड शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रही थीं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका शिमरी ब्लैक और मैरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में दिखीं। मेट गाला में अपनी अदाएं बिखेरने के बाद प्रियंका ने कान्स में भी फैशनेबल आउटफिट से फैंस को काफी इंप्रेस किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम रोल में हैं।