Follow Us:

दिल्ली से कुल्लू वोट डालने आ रहे दंपति की कार ब्यास में गिरी, एक की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दम्पति की कार हादसे का शिकार हो गई। यह जोड़ा दिल्ली से कुल्लू वोट डालने आ रहा था। हादसा मंड़ी के बिंद्राबन में हुआ। कार दुर्घटनाग्रस्त होकर व्यास नदी के किनारे जा गिरी। इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रुप से घायल है। इनकी पहचान कलेहली शारबाई ज़िला कुल्लू के निवासी के रुप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ज़ोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया है। जहां डाक्टरों ने प्रकाश चंद्र बोध आयु 42 साल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुनीता प्रकाश चंद्र बोध 37 साल गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज ज़ोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।