Follow Us:

सोलन: पति को फोन करने पर भड़की पत्नी, कॉल करने वाली महिला की जमकर की धुनाई

रिकी योगेश |

सोलन के धर्मपुर बाजार में उस समय जमघट लग गया जब दो महिलाएं बीच बाजार में लड़ने लगी। स्थानीय लोगों बीच-बचाव के बाद लड़ाई को रोका गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार शर्मा ने करते हुए बताया कि धर्मपुर थाना में सूचना मिली थी कि दो महिलाएं और एक पुरुष सार्वजानिक स्थान पर ही लड़ रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि 3 लोगों के बीच विवाद हो रहा है। इसमें 2 महिलाएं व 1 पुरुष शामिल है। जांच में पुलिस ने पाया कि एक महिला दूसरी महिला के पति से फोन पर बात करती थी। महिला ने जब दूसरी महिला को ऐसा करने से मना किया तो यह विवाद हो गया।

इस दौरान महिला व उसके पति ने फ़ोन करने वाली महिला के साथ मारपीट कर डाली, इस कारण महिला को चोटें आई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।