Follow Us:

वीरभद्र सिंह ने सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फोड़ा हार का ठीकरा

पी. चंद |

लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता नज़र आ रहा है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका सारा ठीकरा अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुक्खू की वज़ह से इतनी बड़ी हार हुई है। साथ ही उन्होंने ईवीएम को भी सवालों के घेरे में लिया और कहा कि ईवीएम तो हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही है। इसके अलावा उन्होंने मोदी क जीत बधाई भी दी।