Follow Us:

वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ कालका-शिमला हाईवे

पी. चंद, शिमला |

कालका-शिमला हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। सनवारा के पास फोरलेन निर्माण के लिए की जा रही पहाड़ की कटिंग को देखते हुए वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने कालका-शिमला हाईवे को शनिवार रात नौ बजे से रविवार सुबह चार बजे तक यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए थे।

इन आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ से सोलन आने वाली बसें रात को वाया नाहन होकर चलेंगी। जबकि छोटे वाहन सोलन से चंडीगढ वाया कुमारहटी, भोजनगर, चक्कीमोड़ होकर परवाणु की ओर जाएंगे।

फोरलेन कंपनी के उप प्रोजेक्ट प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि पहाड़ पर एक खतरनाक चट्टान को तोड़ा जा रहा है। जिससे किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान न हो इसलिए रात 9 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।