Follow Us:

शिमला: HPPSC ने घोषित किया राज्य विधिक सेवा का अंतिम परिणाम

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने राज्य विधिक सेवा-2018 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की सचिव एकता कपटा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा परीक्षा 2018 के बाद 10 उम्मीदवार पर्सनलिटी टेस्ट के लिए चयनित हुए थे।

इनमें से चार उम्मीदवारों का मेरिट आधार पर गृह विभाग में सिविल जज पद के लिए चयन किया गया है।  सिविल जज के लिए सामान्य वर्ग से चयनित उम्मीदवारों में रोल नंबर 41709 मंजू प्रिंजा, रोल नंबर 10625 सुमित ठाकुर, ओबीसी  से रोल नंबर 41522 सोम देव और एसटी से रोल नंबर 41781 विकास कपूर शामिल हैं।