Follow Us:

CM ने दी प्रधानमंत्री को बधाई, ‘हिमाचल को मिलेगी विशेष सौगात’

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी को लगातार दूसरी बार लोकसभा आम चुनावों में अभूतपूर्व और जबरदस्त जीत हासिल कर देश के प्रधान मंत्री बनने पर प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों ने स्पष्ट रूप से आम चुनावों में नरेंद्र मोदी के पक्ष में एक विशाल जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में देश विकास और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छूएगा और भारत उनके सक्षम और गतिशील नेतृत्व में एक विश्व शक्ति के रूप में उभरेगा। उन्हें पूर्ण भरोसा है कि आने वाले सालों में हिमाचल प्रदेश को विकास के मामले में विशेष सौगात मिलेगी।