Follow Us:

जाने, इस वक्त आपके शहर में कैसा है मौसम का मिजाज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। आधी रात तक गर्म हवाओं को झेलने के बाद सुबह सात बजे से ही सूरज अपने रौद्र रूप में दिखने लगता है। पूरा हिमाचल भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी ने दिन का चैन और रात का सुकून छीन लिया है।

रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। सुबह सात बजे से ही सूरज की तपिश इतनी तेज होने लगी है कि बाहर खड़ा होना मुश्किल हो गया है। पानी से नहाने के बाद लोग पसीने से दोबारा नहा रहे हैं। गर्मी अपना भीषण रूप दिखा रही है। गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है।

चार शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार, ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री, बिलासपुर में 42.5 डिग्री, शिमला 30.2 डिग्री, हमीरपुर में 41.3 डिग्री, सुंदरनगर में 40.5, कांगड़ा में 39.9, चंबा में 38.3, कुल्लू के भुंतर में 37.8, सोलन में 36.5, धर्मशाला में 32.4, किन्नौर के कल्पा में 24.6, डलहौजी में 22.8 और केलांग में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।