Follow Us:

कुश्ती के दौरान हुई पत्थरबाजी, 3 युवक घायल

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर के जामली में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान हुई पत्थरबाजी जिसमें 3 लोग घायल हो गए। जैसे ही दंगल समाप्त हुआ तो किसी ने एकाएक पत्थरबाजी शुरू कर दी।  जिससे तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए और दंगल में पूरी तरह से शोर-शराबा शुरू हो गया।

इस घटना में घायल तीन युवकों  को स्थानीय लोगों की मदद से जिला बिलासपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका उपचार करवाया गया। घायल युवको में सुनील ,राज ,राकेश को चोटें आई।  हालांकि यह लड़ाई-झगड़ा क्यों हुआ किस बात को लेकर हुआ इसके बारे में भी व्यापक जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन फिर भी आपसी रंजिश का मामला ही लगता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में आपसी समझौता भी हो गया है लेकिन जिस तरह से पथरबाजी की गई इस घटना ने  सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान जरूर लगाए गए।