Follow Us:

पालमपुर में तूफान का कहर, घर की छत उड़ी, बागवानों को भी नुकसान

मनोज धीमान |

पालमपुर में देर रात आए भारी तूफान ने तांडव मचाया। तूफान से कई घरों और गौशालाओं की छतें उड़ गई हैं। बागवानों  को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि देर रात पालमपुर में आए तूफान ने कहर बरपाया। पालमपुर की खलेट पंचायत में तूफान के चलते एक घर की छत उड़ गईं। इस क्षेत्र में बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

वहीं, कुल्लू के बंजार व सैंज घाटी में भी भारी तूफान से कई घरों और गौशालाओं की छतें उड़ गई हैं। बागवानोंको भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि दोपहर बाद शाम 4 बजे बंजार घाटी में तूफान ने कहर बरपाया। चैहणी पंचायत में कई मकानों  की छतें उड़ गईं। चणौन प्राइमरी स्कूल  की भी पूरी छत उड़ गई है। इस क्षेत्र में बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं सैंज व सुचैहण पंचायत में भी तूफान के कारण कई गौशाला व घरों की छतों की चादरें उड़ गईं।