Follow Us:

असम: सेना की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 2 जवान शहीद 3 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

असम के शोणितपुर जिले के नाकराहोला इलाके में मंगलवार को जेके लाई 77 माउंटेन ब्रिग्रेड का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवानों की शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को तेजपुर के आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शहीद जवानों का नाम ध्यान सिंह और नसीर अहमद बताया जा रहा है । ये दोनों जवान जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। हादसे में घायल हुए जवानों में वाहन चालक नरेश लाल, मुहम्मद अफजल और हुसैन साह शामिल हैं। तीनों गंभीर रूप से घयाल बताए जा रहे हैं। ये सभी जवान छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। सेना का वाहन छावनी फुलबाड़ी से इन लोगों को लेकर रगापाड़ा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।

बेस कैंप से जब ये जवान निकले तब मौसम खराब था। कुछ दूर पहुंचते ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मुख्य सड़क के किनारे अचाचनक सेना का वाहन पलट गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी और रंगापाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शहीद जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को नजदीकी  आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।