Follow Us:

हिमाचल में इस दिन तक खराब रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। साथ ही साथ चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। 6 जून के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

हिमाचल में दो दिन आसमान से राहत की बारिश होने वाली है। प्रदेश में 6 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से लोगों परेशान हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई है जिसके चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बता दें कि शिमला का जहा तापमान 30 डिग्री पार गया था वहीं, ऊना का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में बारिश की संभावना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि बीते दिनों मौसम साफ रहने से तापमान में काफी वृद्धि हुई है जिससे गर्मी भी काफी बढ़ गई है। लेकिन बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि होने की संभावना है। तापमान बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल थे वहीं, पर्यटकों को भी राहत नहीं मिल रही। पर्यटक ठंडे मौसम का लुत्फ उठाने तो आ रहे हैं लेकिन उन्हें यहां गर्मी का ही एहसास हो रहा है।