Follow Us:

शिमला: पब्बर नदी पार करते झूला पुल से गिरा बुजुर्ग, मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

शिमला के चिड़गांव तहसील के तहत पेजा में बुधवार को पब्बर नदी पार करते समय एक बुजुर्ग की झूला पुल (घुरुरु) से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे खशाधार गांव निवासी कृष्ण लाल (88) पब्बर नदी पर बने झूले की ट्रॉली में बैठकर नदी पार कर रहे थे। कृष्ण लाल ने पेजा गांव होते हुए खशाधार जाना था।

कृष्ण लाल झूले पर बैठकर नदी पार करने लगे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने से कृष्ण लाल पब्बर नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने कृष्ण लाल को नदी में गिरते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग नदी के तेज बहाव बह गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कृष्ण लाल का शव स्थानीय लोगों को पेजा के काफी दूर मांदली के समीप मिला। पुलिस थाना चिड़गांव के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि झूले से काफी दूर शव को नदी से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।