Follow Us:

लोगों की समस्याओं का निवारण सरकार के लिए सर्वोपरि: वन मंत्री

गौरव, कुल्लू |

राज्य सरकार के लिए लोगों की समस्याओं का समाधान करना सर्वोपरी है और इसके लिए सरकार में जनता के नुमाईंदे हर समय तत्पर हैं और उपलब्ध हैं। यह बात वन व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली में लोगों कीसमस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि आम जनता उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

वन मंत्री ने कहा कि लोगों की अनेक समस्याएं ऐसी होती हैं जो विभिन्न विभागों के स्तर पर निपटाई जा सकती हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उनके धन की भी बचत हो।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों में टालम-टोल का रवैया नहीं होना चाहिए, और एक उपयुक्त कार्यशैली का वातावरण उत्पन्न किया जाना चाहिए। अनेकों ऐसी नई योजनाएं कार्यान्वित की गई हैं जिनका सीधा लाभ गरीब व पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सरकार सफल हुई है। गोविंद सिंह ठाकुर ने बाद दोपहर घुड़दौड़ का भी दौरा किया जहां वह लोगों से मिले।