सोलन नगर परिषद और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों के बीच शह और मात का खेल जारी है। सोलन शहर की विभिन्न सड़कों पर छोटा छोटा सामान बेचकर रोजी-रोटी कमा रहे लोगों को हर दूसरे तीसरे दिन नगर परिषद की टीम खदेड़ ती है और उनके सामान को जब्त करती है। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। अहम बात यह है कि अतिक्रमण को लेकर न अतिक्रमणकारी मान रहे हैं और न ही नगर परिषद ।
सामान बेचने वाले लोग नगर परिषद की मनाही के बावजूद लगातार सड़कों के किनारे बैठ कर सामान बेच रहे हैं। वही नगर परिषद भी बीच-बीच में उनका सामान जब्त करके ले जाती है। अहम बात यह है कि यह समस्या आज से नहीं पिछले करीब 10 सालों से चल रही है। लेकिन इसका कोई ठोस हल अभी तक नहीं निकल पाया है।
जानकारी के मुताबिक सोलन में सड़क किनारे अतिक्रमण एक नासूर समस्या बन गई है। गरीब रोग रोजी रोटी कमाने के लिए सड़क किनारे सामान लेकर बैठते हैं जबकि बड़े दुकानदारों ने भी सड़क किनारे अपनी दुकानों का सामान रखा है। नगर परिषद के कर्मचारी अक्सर सड़क किनारे बैठे गरीबों के सामान को जप्त कर के उन्हें वहां से हटाते हैं।
वहीं नगर परिषद के कर्मचारी का कहना है कि रेड़ी लगाने वाले दुकानदारों को पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन वे लोग इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, वहीं आज उन्हें चेतावनी दी गयी लेकिन जब उन्होंने नहीं सुना तो उनका सामान जब्त कर लिया गया।



