Follow Us:

शिमला: नेरवा में हादसे का शिकार हुई टैक्सी, एक की मौके पर मौत-2 घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला के नेरवा में बीती रात करीब 10:00 बजे बंधु ढांक के पास  करगोली नाला में एक टैक्सी हादसे का शिकार हो गई। टैक्सी नंबर (HP- 01 D4873)  में तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार गाड़ी नेरवा से देहरा जा रही थी।  हादसे में संजय राणा निवासी गांव समेली डाकघर वनखड़ी तहसील देहरा जिला कांगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान  रसील सिंह पुत्र बापू राम ग्राम वाडाकर देहरा और धर्मवीर सिंह देहरा के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला  भेज दिया गया है।  थाना ठियोग पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।