Follow Us:

बिलासपुर: चंडीगढ़-मनाली NH दो कारों में टक्कर, टला बड़ा हादसा

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर  कल्लर के पास दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें  स्वीफ्ट कार नम्बर (HP 33 D 1717) जो पंजाब की ओर से बिलासपुर की तरफ और दूसरी कार नंबर (DL 9CAK 5908) जो कुल्लू मनाली बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रही थी। टक्कर से दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।         

जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर से नैशनल हाइवे 205 पर करीब आधा घंटा जाम की भी समस्या बन गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जाम को  बहाल करवाया। जानी नुकसान न होने पर दोनों पक्षों में समझौता  हो गया।  मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आगामी कार्यवाही की जा रही है।