Follow Us:

कांग्रेस प्रभारी शिंदे ने कहा ‘सुक्खू इज़ बेस्ट प्रदेशाध्यक्ष’

नवनीत बत्ता |

दूसरे दिन के दौरे पर नादौन विधानसभा क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की जमकर तारीफ की। हालांकि, वहां पर मौजूद जनसमूह की निगाहें भी शिंदे के लफ्जों पर ही टिक्की हुई थी। लेकिन, सुक्खू के घर में शिंदे ने कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और उनकी तारीफ करते हुए उन्हें कांग्रेस का बेस्ट प्रदेश अध्यक्ष बताया।

शिंदे ने कहा इंदिरा गांधी को भी उनके लोगों ने एक बार चुनाव में हरा दिया, लेकिन वह वही लोग थे जिन्होंने इंदिरा को जिताया भी और प्रधानमंत्री भी बनाया। जैसे एक यौद्धा हर समय तलवार के साथ लड़ाई के लिए तैयार रहता है उसी तरह से हिमाचल कांग्रेस का ये अध्यक्ष हर समय कांग्रेस का झंडा लेकर पार्टी को मजबूत करने में लंबे समय से अपना योगदान दे रहा है और यह कांग्रेस का बेस्ट प्रदेस अध्यक्ष है।

संगठन को जोड़ने में सुक्खू ने निभाई अहम भूमिका

शिंदे ने कहा कि इस बार हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव हो रहे हैं। लेकिन, चुनावों में प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने पार्टी को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई है और वह भी मजबूती से पार्टी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मजबूत संगठन सरकार की रीड होता है और हिमाचल में संगठन ने ऐसा काम सफलपूर्वक करके दिखाया है।