Follow Us:

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, टीचर ने पत्नी और 3 बच्चों की गला रेत कर की हत्या

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजधानी दिल्ली के महरौली से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। वहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के सभी लोगों की हत्या कर दी, इनमें उसकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्या को उपेंद्र शुक्ला नाम के शख्स ने अंजाम दिया। 42 साल का उपेंद्र ट्यूशन पढ़ाता है। उसने अपनी पत्नी रिंकू शुक्ला और तीनो बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों की उम्र क्रमश: 1, 5 साल और 2 महीने है। उपेंद्र ने खुद नोट लिखकर मर्डर की बात कबूली है, लेकिन उसने इसके पीछे की वजह फिलहाल नहीं बताई है।

डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को कत्ल की जानकारी मिली। उपेंद्र शुक्ला ने तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल किया है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है।  आरोपी ने देर रात चाकू से सभी कत्ल किए हैं.. उपेंद्र बिहार के चंपारण का रहने वाला है।

लाश के पास से उपेंद्र के लिखे दो नोट बरामद हुए हैं, जिसमें से एक हिंदी और एक अंग्रेजी में लिखा हुआ है। इन नोट्स में उपेंद्र ने लिखा कि ये सभी कत्ल मैंने किए हैं। मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं।डीसीपी के मुताबिक उपेंद्र की पत्नी अर्चना डायबिटीज से पीड़ित थी और आर्थिक तंगी डिप्रेशन और कत्ल की वजह हो सकती है।  उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 7 साल, दूसरी बेटी की उम्र 2 महीने और बेटे की उम्र 5 साल थी।