Follow Us:

ऊना: खेतों से घर लौट रहे बुजुर्ग पर बंदरों ने किया हमला, घायल

रविंद्र, ऊना |

ऊना के अंतर्गत पड़ते नंगडा में एक 62 साल के बुजुर्ग को बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सहायता से व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को नंगडा निवासी अरुण कुमार अपने खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था। खेतों से घर लौटते समय अचानक से बंदरों ने अरुण पर हमला कर दिया।

बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और उसे बंदरों के चंगुल से छुड़वाया। बंदरों के हमले से बुजुर्ग लहुलुहान हो गय़ा था और उसके कपड़े भी फट गए। लोगों ने घायल को उपचार के लिए क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। मएमओ ऊना डॉक्टर रामपाल ने बताया कि घायल को उपचार दिया गया है। हालत में सुधार आया है।