Follow Us:

फिर शर्मसार हुई देवभूमि हिमाचल, 16 साल की नाबालिग के साथ हुआ रेप

पी. चंद |

एक बार फिर देवभूमि को शर्मसार कर देने वाला एक ओर मामला सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में सामने आया है। जिसमें 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुराचार किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले नाबालिग फोन पर बहला-फुसलाकर गाड़ी में बिठाया  और फिर पंजाब में लेजाकर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ऊना का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है।

वहीं, पुलिस ने किया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आज नालागढ़ के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा। डीएपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।