Follow Us:

कुल्लू: महिला ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को लगाई आग, PGI रेफर

गौरव, कुल्लू |

भुंतर क्षेत्र में एक महिला ने मिट्टी को तेल छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से महिला बुरी तरह से झुलस गई है। जिस कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि गंभीर हालत में उसे 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सोनम डोलमा (45) के रूप में हुई है। जो करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। ऐसे में उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। महिला ने ये कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस गहनता से छानबीन करेगी।