Follow Us:

मंड़ीः चंडीगढ़-मनाली NH पर भिड़े 3 वाहन, 5 घायल

सचिन शर्मा, मंडी |

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुल्लू में लगातार हादसे हो रहे हैं। अब मंडी जिले में हादसा सामने आया है। जहां चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर एक साथ तीन वाहन आपस भिड़े हैं। जानकारी के अनुसार मंडी के सुंदरनगर के हराबाग में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे -21 पर एक कार और दो ट्रकों के बीच हुई भिडंत हुई है। हादसे में कार में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हैं।

एक घायल सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए घायल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।