Follow Us:

पुणे में बारिश के बाद बड़ा हादसा, दीवार गिरने से बच्चों सहित 14 लोगों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

महाराष्ट्र के पुणे से बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर एक इमारत की दीवार गिरने से कम से कम 4 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। यहां एक आवासीय सोसायटी में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके बगल में ही मजदूरों के रहने के लिए कच्चे घर बने हुए थे।

जिस समय यह हादसा हुआ उस मज़दूर सो रहे थे और दीवार के नीचे दब गए। दीवार की चपेट में कुछ कारें भी आई हैं। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ के जवान पहुंच गई। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लगातार बचाव अभियान में जुटी हैं।

वहीं, इस घटना पर पुणे के डिस्ट्रिक्‍ट कलेक्‍टर नवल किशोर राम का कहना है कि यह दीवार भारी बारिश के कारण गिरी है। इसमें निर्माण में जुटी कंपनी की लापरवाही सामने आई है। मरने वाले लोगों में अधिकांश बिहार और पश्चिम बंगाल के मजदूर शामिल हैं। सरकार पीडि़तों को मदद मुहैया कराएगी।