Follow Us:

पांवटा साहिब: गायनी स्पेशलिस्ट ने किया नाहन रेफर, एंबुलेंस में हो गई नॉर्मल डिलीवरी

नवनीत बत्ता |

108 एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। एंबुलेंस ने एक बार फिर किया कमाल कर दिखाया। जिसको सरकारी डॉक्टर ने बता दिया था सर्जरी उसकी करवा दी नॉर्मल डिलीवरी। सुमन पत्नी विजय निवासी मतरालियो को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया था। इसके परिजनों का आरोप है कि लेड़ीज स्पेशलिस्ट डॉ. सुधीर गुप्ता ने सुबह करीब 10 बजे ये बोल कर रेफर किया था कि बच्चे का दम घुट रहा है इसको जल्दी से जल्दी बड़े अस्पताल ले जाओ, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

सुबह करीब 11:15 बजे नाहन में गुन्नु घाट के  पास ही सफल डिलवरी एमटी संदीप और पायलट संजय ने करवाई। एंबुलेंस में महिला ने एक लड़की को जन्म दिया। जिसको नाहन मेडिकल कालेज में एडमिट करवा दिया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों अब स्वस्थ्य लाभ ले रहे हैं।

इस मामले के बाद अब तो लोग ये कहने लगे हैं कि यदि डिलीवरी करवानी है तो अस्पताल की बजाए 108 एम्बुलेंस में करवा लो, क्यूंकि सरकारी डॉक्टरों के तो इतने बुरे हाल हो गये हैं कि जिस डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से ये कहकर रेफर कर दिया जाता है कि सर्जरी होगी उसी डिलीवरी को एंबुलेंस कर्मी नॉर्मल डिलीवरी करवा देते हैं।