Follow Us:

10 किलो 400 ग्राम चरस सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ की पुलिस की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और एसओजी की टीम ने अस्कोट थाना क्षेत्र से 10 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने ये चरस मुखबिर की सूचना के आधार पर एक महिला के बैग से बरामद की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी महिला धारचूला तहसील के सिर्खा की रहने वाली है। वह नेपाल से चरस को पिथौरागढ़ मुख्यालय ला रही थी।

पिथौरागढ़ के एसपी आरसी राजगुरु ने कहा कि चरस की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के पास से अच्छी क्वालिटी की चरस बरामद हुई है।