Follow Us:

ऊना में आठ साल की नाबालिग बच्ची से रेप

रविंद्र ऊना |

हिमाचल में एक और रेप का मामला सामने आया है। ऊना में अम्ब से लगते एक गांव में 8 साल की नाबालिग के साथ दुराचार किया गया। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत ऊना महिला थाना में दर्ज़ करवा दी है। पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए टांडा ले जाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिजनों ने महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि बीती रात करीब डेढ़ बजे एक युवक ने इनकी बेटी के साथ जबरन दुराचार किया है। पीड़ित बेटी भी सहमी हुई है। पोलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ऊना एसपी ने मामले की पुष्टि की है।