कुल्लू मनाली नेशनल हाइवे के 16 मील में बाइक सड़क किनारे खड़ी वैन से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। मृतक की पहचान निशांत उम्र 22 साल निवासी दुर्गापुर सरकाघाट के रुप मे हुई है। जबकि विशाल पुत्र दामोदर सिंह कोलीसेरी पनारसा जिला मंडी गम्भीर घायल हो गया है।
हादसे के समय युवक बाइक नंबर एचपी 28ए 9702 पर सवार होकर मनाली से कुल्लू की ओर जा रहे थे जबकि वैन एचपी 58 2628 सोलह मील में सड़क किनारे खड़ी थी। पतलीकूहल थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि मृतक युवक का शव कब्जे में ले लिया है। जबकि घायल युवक को मनाली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
.jpeg)



