Follow Us:

बिलासपुर: HRTC बस में महिला यात्री की हरकतों से परेशान चालक ने पुलिस चौकी को घुमाई बस

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की मनाली से चंडीगढ़ जा रही एक वॉल्वो बस को एक महिला यात्री की बचकानी हरकतों के कारण चालक को कोठीपुरा से वापस बिलासुपर पुलिस चौकी तक लाना पड़ा। इससे बस में सवार अन्य यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की मनाली से चंडीगढ़ जा रही वॉल्वो बस नंबर एचपी 66ए 2207 बिलासपुर से लगभग आठ किलोमीटर दूर कोठीपुरा के पास पहुंची तो बस में सवार एक महिला जोर-जोर से उल्टियां करने के बहाने चिल्लाने जैसी बचकानी हरकतें करने लगी।

पुछने पर इस महिला ने चालक-परिचालक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। महिला के इस व्यवहार को देखते हुए चालक को मजबूरन बस को वापस बिलासपुर पुलिस चौकी लाना पड़ा। जब वहां पर पुलिस कर्मचारियों ने उससे बात की तो अपने पिता को डीएसपी और किसी रिश्तेदार के विधायक होने की धमकी देने लगी। साथ ही महिला खुद को एनआरआई व पंजाब के जालंधर की रहने वाली बता रही थी। बाद में बस में सवार अन्य महिला यात्रियों ने उसे समझाया।