Follow Us:

जम्मू-कश्मीर: LOC पर पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू और कश्मीर में LOC पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे पाकिस्तान ने मनकोट, कृष्णाघाटी सेक्टर, जिला पुंछ और नौशेरा सेक्टर, जिला राजौरी में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।