Follow Us:

चम्बा में कार हुई हादसे का शिकार, दो की मौत-2 घायल

पी. चंद |

चम्बा पठानकोट मार्ग पर ढूंढ़ियारा के पास एक आल्टो कार  हादसे का शिकार हो गई है। कार के गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए डल्हौजी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चारों लोग एक ही परिवार के थे।

इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।