Follow Us:

कांगड़ा चित्रकला को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम: DC

मनोज धीमान |

डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने शनिवार को मैक्लोडगंज के माउंट व्यू कांप्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांगड़ा चित्रकला को प्रोत्साहित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे तथा युवा पीढ़ी को भी इसके साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा चित्रकला समृद्व अतीत का प्रतीक है और वर्तमान में भी कांगड़ा चित्रकला अपनी पहचान को बरकरार रखे हुए है।

डीसी ने कहा कि कांगड़ा चित्रकला ने पुरातन संस्कृति की भी झलक मिलती है। इसके संरक्षण के लिए कांगड़ा आर्ट प्रमोशन सोसाइटी द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवोदित पीढ़ी को भी इसके साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कांगड़ा चित्रकला के संरक्षण के लिए हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।