Follow Us:

दिल्लीः नाइट शिफ्ट कर लौट रही थी महिला RJ के साथ गार्ड ने की बदसलूकी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली से आए दिन कई तरह की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं। आज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला आरजे (रेडियो जॉकी) ने गार्ड और आरडब्ल्यू अध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

आरजे का आरोप है कि रात में ड्यूटी से लौटने के दौरान उन्हें कॉलोनी में घुसने नहीं दिया गया। गेट पर अपनी ड्यूटी में तैनात गार्ड ने उनसे बदसलूकी की। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि क्षेत्र के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मिकी बेदी ने भी महिला के साथ बदसलूकी और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।