Follow Us:

मिशन चंद्रयान-2: तकनीकी खराबी की वजह से रोकी गई लॉन्चिंग, 10 दिन बाद तय होगा नया शेड्यूल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चांद काी तरफ कदम बढ़ाने से पहले इसरो का चंद्रयान-2 मिशन तकनीकी खराबी की वजह से टल गया है। चंद्रयान-2 को तड़के 2.51 पर जीएसएलवी मार्क 3 रॉकेट से भेजा जाना था, लेकिन 56 मिनट 24 सेकेंड पहले इसमें तकनीकी खामी का पता इसरो को चला और उसने लॉन्चिंग को टाल दिया। अब प्रक्षेपण की नई तारीख 10 दिन बाद तय होगी

इसरो का कहना है कि क्रायोजेनिक ईंधन भरते वक्त खामी का पता चला जिससे काउंटडाउन को रोक दिया गया। इसरो के मुताबिक अब पूरे ईंधन को टैंक से खाली किया जाएगा और फिर जांच की जाएगी, जिसमें करीब 10 दिनों का वक्त लगेगा। जल्द ही इसकी नई तारीख का एलान होगा और इस महत्वपूर्ण मिशन को अंजाम दिया जाएगा। इसके साथ ही भारत पहली बार चंद्रमा पर दस्तक देगा। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा।