Follow Us:

कांगड़ा: बहू के अत्याचारों से दुखी बुजुर्ग महिला ने DC से लगाई न्याय की गुहार

मनोज धीमान |

सोमवार को एक 86 साल की बुजुर्ग महिला रोशनी देवी अपनी बहू और पोते पोती के अत्याचारों से दुखी होकर न्याय की मांग के लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला पहुंची। बुजुर्ग महिला ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शनिवार को उसकी बहू और पोते पोती ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं इस दौरान उन्होंने चाकू से रोशनी देवी पर हमला भी कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला के हाथ पर गहरी चोट भी आई है।
 
रोशनी देवी ने बताया कि उसने इस संबंध में कांगड़ा पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल में अभी तक नहीं लाई गई है। रोशनी देवी ने उपायुक्त कांगड़ा से गुहार लगाते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्यवाही की जाए। क्योंकि मैं अब अपने परिवार में ही सुरक्षित नहीं हूं।