Follow Us:

यशवंत छाजटा के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में फिर मचा घमासान

पी. चंद, शिमला |

यशवंत छाजटा के शिमला जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस के भीतर फिर से घमासान मच गया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार रितेश कपरेट जो कि कल तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे, उनको भी अभी तक पद से हटाया नहीं गया है। अब ये कांग्रेस नेता ही बता सकते हैं कि ऐसी क्या मजबूरी रही कि एक अध्यक्ष को न चाहते हुए हटाना पड़ा और दूसरा अध्यक्ष बनाना पड़ा।

हां इस बाबत कांग्रेस कार्यालय ने नई जानकारी दी है कि रितेश कपरेट सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष थे, जो कि अब भी हैं उनको पद से नहीं हटाया गया है। कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने 'समाचार फर्स्ट' को बताया की रितेश कपरेट को हटाकर यशवंत छाजटा को जिला अध्यक्ष नहीं बनाया गया है, बल्कि वह तो कार्यकारी अध्यक्ष थे और अब भी हैं। यदि स्वेच्छा से कपरेट हटना चाहें, तो उनकी मर्जी है।

अब चाहे कांग्रेस नेता कोई भी तर्क दें, लेकिन इस नियुक्ति के बाद अंदरखाते घमासान मच गया है। गौरतलब है कि पिछले कल शनिवार को यशवंत छाजटा को शिमला जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छाजटा को मुख्यमंत्री का खास माना जाता है और उनकी इस तरह से अचानक नियुक्ति की वजह भी मुख्यमंत्री से करीबी ही मानी जा रही है।