Follow Us:

बिलासपुर: चंडीगढ़- मनाली NH पर टाइलों से भरा ट्राला पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिलासपर में चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे- 205 पर टाइलों से भरा ट्राला पलट गया। इस हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत चंडीगढ़- मनाली एनएच पर धारकांशी के पास टाइलों से भरा एक ट्राला (RJ-07G-3219) पलट गया। ट्राले को दिनेश कुमार( 22) पुत्र मई राम निवासी नोखामंडी, -बीकानेर, राजस्थान चला रहा था। ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई कर रही है।